बिहार का इनामियां नक्सली कमांडर चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजियाबाद, (उत्तर प्रदेश),27 मार्च 2018 ।
सोमवार की देर रात गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने छापा मारकर बिहार के 50 हजार का इनामियां नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गौतमबुद्ध नगर एसएसपी अजय पाल शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने देर रात हरौला गांव में छापा मारकर उसे गिरफ्त में ले लिया। उसके आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने की भी सम्भावना है। बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली कमांडर सुधीर कुमार निवासी मुहब्बतपुर जिला मुजफ्फरपुर , बिहार, पर बिहार में नरसंहार सहित दर्जनों हत्या के मुकदमें दर्ज हैं जिनमें वह वांछित है। उस पर बिहार में 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तारी से बचने व लोगों को धोखा देने की नियत से वह बिहार से दूर दिल्ली के निकट गौतमबुद्ध नगर में फर्जी नाम लोहा सिंह उर्फ आदित्य कुमार के नाम से हरौला में पता बदलकर रह रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पिस्टल सहित अवैध हथियार भी बरामद किये गए।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply