वांछित लखटकिया इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित ईनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.05.2026 को बिन्दू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग के वांछित अभियुक्त जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र केशव यादव, निवासी कोठिया कोडरताल, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर, हालपता काली धाम कालोनी, गौसाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को शनिवार 12 सितम्बर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा मय हमराह द्वारा अंधऊ हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय की सुपुर्द किया गया।
Views: 7









