शराब पीने के दौरान मारपीट में हुई थी चंदन सिंह की हत्या
चार हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमें में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बताते चलें कि गत 23 अगस्त की शाम को चंदन सिंह (42 वर्ष) पुत्र देवेन्द्र शमशेर सिंह उर्फ भोला सिंह निवासी ग्राम रायसेनपुर, पोस्ट- सायर,थाना गहमर, जनपद गाजीपुर से अभियुक्तों द्वारा शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट की गयी। मारपीट की सूचना/शोर सुनकर चंदन सिंह के भाई वादी पंकज सिंह एवं उसके चचेरे भाई दीपक सिंह मौके पर पहुंचे तो चन्दन सिंह गंभीर रूप से घायल/बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। जिसे उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वादी मुकदमा पंकज सिंह पुत्र देवेन्द्र शमशेर सिंह उर्फ भोला सिंह ने इस सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की सुरागरसी में लगी थी और मंगलवार 25 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी देवल मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्तों को ग्राम बरेजी स्थित दुर्गा मंदिर चौराहा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास सिंह पुत्र सुरेश सिंह, निवासी ग्राम रायसेनपुर, थाना गहमर, नरेन्द्र यादव पुत्र बालबचन यादव, निवासी ग्राम सायर, थाना गहमर, बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रदेव गुप्ता, निवासी ग्राम सायर, थाना गहमर तथा किशन चौधरी उर्फ कृष्णा चौधरी पुत्र घरभरन चौधरी, निवासी ग्राम सायर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक शिवपूजन मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 10










