गो तस्कर मुठभेड़ में घायलावस्था में साथी सहित गिरफ्तार 

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस और बोलेरो गाड़ी पर लदे तीन गोवंश बरामद कर लिया।


      बताया गया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामपुर मांझा थानाध्यक्ष  कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम रात्रि गश्त में थे। रात में ही चीता मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी पियरी से चकेरी की तरफ जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम चकेरी चौराहा मंदिर के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो एक बदमाश बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया व एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तार अभियुक्तों में घायल कमलेश बिंद पुत्र पंचम बिंद ग्राम सहेड़ी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर का तथा मौके से पकड़ा गया सोनू यादव पुत्र रामअवध यादव ग्राम पचरासी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर का निवासी है। घायल कमलेश बिंद को इलाज हेतु तत्काल सीएचसी देवकली भेजा गया। सोनू यादव पर नौ तथा कमलेश बिंद पर दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 6


Leave a Reply