चार सौ चालीस पाउच शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस द्वारा 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


       उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरिया मौजा मोड़ से दो बोरी मे भरे अवैध ब्ल्यू लाइम देशी शराब 440 पाउच (प्रत्येक पाउच 200 एम एल) लगभग 88 लीटर के साथ अभियुक्त रमायण यादव पुत्र स्व. महेश यादव निवासी ग्राम बीरपुर थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत 35200 रुपये बताई गई है।

         गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद अवैध ब्ल्यू लाइम देशी शराब को थाने पर लाकर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

Views: 11


Leave a Reply