एनसीसी में सेकेंड ऑफिसर बने सचिन सिंह यादव

गाजीपुर। जमानियां तहसील क्षेत्र के ग्राम गरुआ मकसूदपुर निवासी सचिन सिंह यादव ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), कामठी, नागपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर एनसीसी सेकेंड ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले सचिन सिंह यादव वर्तमान में सनबीम स्कूल, मुगलसराय में शिक्षक हैं तथा 91 यूपी बटालियन एनसीसी, मुगलसराय से जुड़े हुए हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अब वे एनसीसी सेकेंड ऑफिसर के रूप में कैडेटों को नेतृत्व, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास की ट्रेनिंग देंगे। वे कैडेट्स में राष्ट्रसेवा की भावना लिए प्रेरित करेंगे।
सचिन सिंह यादव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गांव, जनपद, विद्यालय तथा एनसीसी परिवार का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का निरंतर प्रयास करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, विद्यालय परिवार, एनसीसी अधिकारियों, कैडेटों तथा क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Views: 21


Leave a Reply