नये अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन
गाजीपुर। न्यू ओंम सोना अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर, जखनियां, गाजीपुर का भव्य उद्घाटन सिद्धपीठ भुड़कुड़ा के पीठाधिपति पूज्य शत्रुघ्न दास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूज्य शत्रुघ्न दास जी महाराज ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता आज समय की गईआवश्यकता है। स्थानीय स्तर पर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से जरूरतमंद मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा और विश्वास का स्थान भी होना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की वकालत की।
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. गुरुदत्त सिंह ने बताया कि इस अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और जांच सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अस्पताल में सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधाएं भी प्रदान किए जाने की योजना है, जिससे जखनियां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सके।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, स्थानीय नागरिक एवं महिलाएं उपस्थिति रहीं। सभी ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि न्यू ओंम सोना अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर चिकित्सा सेवा के साथ मानव सेवा के क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Views: 16









