किशोर की संदिग्ध मौत पर चक्का जाम 

अधिकारियों ने दूदोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन 


गाजीपुर । जमानियां कोतवाली क्षेत्रांतर्गत देवरिया गांव में 14 वर्षीय किशोर राजू यादव पुत्र दिनेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर ग्रामीणों व परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर शव रखकर जाम लगा दिया।

      मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र लोगों के छोटे मोटे काम कर परिवार का आर्थिक सहयोग करता था। पिता ने कहा कि एक दिन पहले ही पड़ोसी गांव के दो लोग उनके पुत्र को किसी काम से अपने साथ ले गए थे। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। नहीं मिला। वहीं शनिवार की सुबह एक निजी एम्बुलेंस राजू का शव गांव के पास छोड़कर चली गयी। स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को रोक लिया। राजू के शव की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने कहा कि राजू  के गले पर संदिग्ध निशान मिले हैं। सम्भवतः उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है।

      उधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां और प्रभारी निरीक्षक आर. एस. नागर मय पुलिस बल मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों व परिजनों से वार्ता कर और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

        क्षेत्राधिकारी जमानियां ने बताया कि मृत किशोर के मौत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे हैं। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जो भी आवश्यक मदद होगी वह की जायेगी।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply