मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

गाजीपुर। जनपद भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल), ई-गोवेर्नेनस सेल, का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।


      निरीक्षण के दौरान ई-गोवर्नेन्स सेल में आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की समीक्षा के दौरान लम्बित प्रकरणों का ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्षों में पुराने पेडिंग केसो को सूचीबद्ध करते हुए शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात इस दौरान उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों की समीक्षा कर कमियों को दुरूस्त करने व कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी विनोद जोसी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 29

Advertisements

Leave a Reply