पंचांग व राशिफल – 10 दिसम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 10 दिसम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     पौष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                      षष्ठी 

नक्षत्र                       मघा 

वार                         बुधवार 

योग                         वैधृति  

सूर्योदय                   06:31

सूर्यास्त                    17:06

चन्द्रमा                      सिंह 

राहुकाल                12:13 – 13:30

अभिजीत मुहूर्त        *****************

आज का राशिफल    ….. 

बुधवार, 10 दिसंबर 2025

मेष

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। व्यक्तित्व का विकास होगा। अधूरी योजनाएं पूरा होने के संकेत हैं। क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृष

आज परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। मन में उदासी और तनाव का भाव रहेगा। समय कॉल नहीं मिल रहा है। कार्यक्षमता में कमी से निराशा का भाव रहेगा। अनावश्यक यात्रा से मन अशांत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

मिथुन-

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे। वरिष्ठ जनों के सहयोग का लाभ मिलेगा। मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतोष जनक होगी।

कर्क

आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मन में उमंग का भाव रहेगा। आज आत्मशक्ति के विकास से कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। परिवार में आनन्द की अनुभूति होगी। सद्विचारों के कारण धर्म कर्म में आस्था रहेगी।

सिंह 

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। नए समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। किसी शुभ आयोजन में भागीदारी का मौका मिलेगा। वाणी में मधुरता बनाए रहें। 

कन्या

आज का दिन मिश्रा फलकारी है।मन में  उदासीनता से आलस्य की अधिकता रहेगी।  दाम्पत्य जीवन में कटुता से पारिवारिक स्थिति असंतुलित रहेगी।  धोखेबाजी का शिकार होने से बचें। यात्रा और प्रमुख तथा भागदौड़ व्यर्थ साबित होंगे।

तुला

आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि से मान सम्मान मिलेगा। परोपकार की भावना से काम करने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। धार्मिक क्षेत्र में कार्य करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक

आज समय अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियों के मिलने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से विचारविमर्श लाभदायक रहेगा। मानसिक दुविधा से छुटकारा मिलेगा। गलतफहमियाँ दूर होने से शान्ति रहेगी।

धनु

आज परिस्थितियों आपके अनुकूल रहेंगी। कार्य क्षेत्र व व्यवसाय में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। कार्य पूर्ण होने से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर

आज मन में निराशा और उदासी का भाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ न मिलने से निराशा का भाव रहेगा। नये कार्य आरंभ करने के लिए समय ठीक नहीं है।खर्च  की अधिकता रहेगी। गलतफहमी से दूर रहें।

कुम्भ

आज मन में उत्साह और प्रसन्नता का भाव रहेगा। स्व विवेक लाभकारी होगा। आज चिंतन के सार्थक परिणाम मिलेंगे।शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पुराने मामले पक्ष में निर्णित रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन 

आज यात्रा के सार्थक परिणाम मिलेंगे।वरिष्ठ लोगों के सहयोग से कार्य में प्रगति आएगी। आशा पूरी होने से मन में संतोष का भाव रहेगा। परेशानियों से मुक्ति और कार्यों में प्रगति होगी। परोपकारी कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

Views: 145

Advertisements

Leave a Reply