पंचांग व राशिफल – 02 नवम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 02 नवम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     कार्तिक 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                     एकादशी 

नक्षत्र                     पूर्वभाद्रपदा

वार                        रविवार   

योग                         व्याघात 

सूर्योदय                   06:04

सूर्यास्त                   17:14

चन्द्रमा                     कुम्भ 

राहुकाल                16:06 – 17:28

अभिजीत मुहूर्त        11:42 – 12:26

जानिए आज का राशिफल  …………

मेष

आज का दिन मिश्रित फलकारी रहेगा। पूर्वान्ह में साथियों के सहयोग से मन में प्रसन्नता का भाल रहेगा। परिश्रम का फल प्राप्त होगा। विरोधियों पर भारी रहेंगे। दोपहर बाद तनाव होगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

वृष

आज का दिन अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से बिगड़े काम भी बनेंगे‌। घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन

आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। मेहनत के परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में प्रगति से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सम्मान की प्राप्ति से परिवार में प्रसन्नता रहेगी।। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

कर्क

आज का दिन मिला-जुला फलकारी रहेगा। शुरुआती समय में दिनचर्या अव्यवस्थित होने से मन में खिन्नता होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और मनोयोग से कार्य करें,शाम तक सफलता मिलेगी।

सिंह

आज परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी‌। कार्य का परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनवांछित फल न मिलने से मन अशांत रहेगा। कर्ज की अधिकता होगी।  स्वविवेक हितकर रहेगा।

कन्या 

आज कार्य को अपने अनुकूल बनाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक  संबंधों में मधुरता रहेगी। सहयोग और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। , संत समागम का लाभ प्राप्त होगा।

तुला

आज सकारात्मक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्य में सफलता से लाभ प्राप्त होगा। नवीन उपलब्धि मिलने से मानसिक शान्ति होगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतोष से अर्थलाभ संभव होगा।

वृश्चिक 

पुरानी बातों को लेकर मानसिक तनाव होगा। परिस्थितियों से समझौता कर काम को गति दें। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक खुशी प्राप्त होगी। अपरिचितों पर भरोसा ना करें। 

धनु 

आज दुविधा का भाव रहने से मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभकारी रहेगी। अपने काम पर ध्यान दें‌ आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। मानसिक प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुरानी समस्याओं का निराकरण संभव है। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ

आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। स्वनिर्णय के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। परिवार में प्रसन्नता और मधुरता हैगी। धार्मिक आस्था बनी रहेगी। परिस्थितियों से समझौता उचित रहेगा। 

मीन

आज घर में प्रगति न होने से मन अशांत रहेगा। मेहनत का फल न मिलने से उदासी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। पारिवारिक तनाव बना रहेगा। वरिष्टों से सहयोग से समस्या का समाधान होगा।

Views: 167

Advertisements

Leave a Reply