ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घायल मजदूर और बच्चे की टूटी सांस 

बच्चे को बचाने में हुआ हादसा 


गाज़ीपुर। किशोर छात्र को बचाने के फेर में बिल्डिंग मैटेरियल से भरा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसके नीचे दबकर गरीब राम नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टांड़ा बैरख निवासी आठ वर्षीय छात्र डेनियल यादव भी घायल हो गया। 

        यह हादसा सादात थाना क्षेत्र के टाड़ा बैरख में शनिवार की संध्या करीब तीन बजे हुआ। ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र डेनियल यादव पुत्र आकाश यादव को उनके परिजन घायलावस्था में जिला चिकित्सालय ले गये जबकि सूचना पाते ही मजदूर के परिजन तत्काल उसे निजी चिकित्सालय ले गए, जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर सादात थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ने भी दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने उसका शव रखकर टांड़ा गांव के पास चक्काजाम कर दिया। 

      जानकारी के अनुसार बहरियाबाद के चकफरीद स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्रैक्टर पर बालू, सीमेंट और अन्य सामान लादकर एक ट्रैक्टर बख्शुपुर जा रहा था। इसी दरम्यान टांड़ा बैरख के पास ट्यूशन पढ़ने जा रहा आठ वर्षीय छात्र अचानक सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर  में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक शुभम मौर्या तो बच गया, लेकिन इंजन के पास बैठा बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव निवासी 55 वर्षीय मजदूर गरीब राम छिटककर नीचे गिर गया और बालू लदे ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप घायल हो गया। जब तक बाहर निकाला जाता तब तक वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मजदूर का शव लेकर परिजन सादात थाने पहुंचे जा पहुंचे। उधर हादसे में मृत टांड़ा बैरख निवासी डेनियल यादव की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने उसका शव रखकर टांड़ा गांव के पास सड़क जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर थानाध्यक्ष सादात बागीश विक्रम सिंह और थानाध्यक्ष बहरियाबाद मय टीम घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर कर सड़क जाम खुलवाने के लिए प्रयासरत रहे। थानाध्यक्ष सादात बागिश विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। छानबीन कर वाधिक कार्रवाई की जा रही है।

Views: 170

Advertisements

Leave a Reply