शातिर अपराधी तमंचे सहित गिरफ्तार
गाज़ीपुर। अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व दुल्लहपुर थाना पुलिस ने शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ करिया पुत्र अनिल सिहं निवासी ग्राम सोनहरा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतुस भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर आधे दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार यादव, आरक्षी अश्वनी सिंह व विनय कुमार पासवान शामिल रहे।
Views: 89
Advertisements









