निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध असलहों संग तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

नौ देशी तमंचे, कारतूस तथा आधे दर्जन से अर्धनिर्मित अवैध असलहे व असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  जमानियां कोतवाली पुलिस टीम को अवैध शस्त्र निर्माण से जूड़े तीन अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

       बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति की तलाश में पाण्डेयपुर मोड़ पर मौजूद थे। थाना जमानिया के द्वितीय मोबाईल के उपनिरीक्षक मनोज मिश्र मय हमराह व स्वाट टीम बी के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय हमराह भी वहां आ गए। मुखबिर की सूचना पर वहां  मौजूद संयुक्त टीम द्वारा तीन अभियुक्तों को पुलिया के बगल में बने सिंचाई विभाग के परित्यक्त कमरे से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। पुलिस ने वहां से गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 09 देशी तमंचा .315 बोर चालू हालत में, 03 देशी तमंचा .315 बोर अर्द्ध निर्मित, एक देशी तमन्चा .12 बोर अर्द्ध निर्मित, एक अर्द्ध निर्मित .32 बोर व पाँच जिंदा कारतूस .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 कारतूस, एक अर्द्ध निर्मित पिस्टल बाडी, एक देशी तमन्चा के बाडी व बट, एक अर्द्ध निर्मित देशी तमन्चा की नाल, एक अर्द्ध निर्मित पिस्टल की नाल, एक अर्द्ध निर्मित देशी तमन्चा का नाल ट्रीगर गार्ड व हैमर लगा हुआ, असलहा बनाने का उपकरण व एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।

   गिरफ्तार अभियुक्तों में पन्ना लाल बिन्द पुत्र राजाराम बिन्द निवासी ग्राम सोईलापुर भूतहिया ताड़ थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, मनोज कुमार कुमार राय उर्फ चम्पी राय पुत्र स्व. कुम्भनाथ राय निवासी ग्राम ताजपुर मांझा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर व सोनू बिन्द पुत्र नन्दू बिन्द निवासी ग्राम सकरा थाना कोतवाली गाजीपुर रहे। गिरफ्तार अभियुक्त पन्ना लाल बिन्द पर चार, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय पर एक तथा सोनू बिन्द पर उन्नीस अपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 13



Leave a Reply