साइबर फ्राड की रकम पुलिस ने करायी वापस
गाजीपुर। साइबर हेल्प डेक्स थाना नोनहरा के प्रयास से शिकायतकर्ता नसीरूद्दीन अंसारी के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 78099 रुपये की धनराशि वापस कराई गई।
बताते चलें कि आवेदक नसीरूद्दीन अंसारी पुत्र कबीर अंसारी निवासी नूरपुर मुबारकपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के साथ गत 30 अगस्त को ऑनलाइन फ्राड किया गया था। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाईन नं. 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। साइबर हेल्प डेक्स प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय टीम द्वारा आवेदक के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी *78099 रुपये की होल्ड धनराशि कोर्ट आर्डर के माध्यम से सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर गाजीपुर पुलिस टीम की प्रशंसा व साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा का आभार व्यक्त किया ।
Views: 9








