रामायण एवं महाभारत की मंचन परम्परा” पर व्याख्यान हेतु डॉ. धर्मेन्द्र यादव को जर्मनी से न्यौता
गाजीपुर। हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियाँ के अंग्रेजी विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र यादव को “रामायण एवं महाभारत की मंचन परम्परा” पर व्याख्यान हेतु अक्टूबर-नवंबर 2026 में दक्षिण-पूर्व एशियन संस्थान, वुर्जबर्ग विश्वविद्यालय, जर्मनी में आमंत्रित किया गया है। डॉ धर्मेंद्र यादव मूल रूप से चन्दौली जिले के ग्राम बरडीहा गांव के निवासी हैं। इसके पूर्व डॉ यादव जून 2024 में जर्मनी के हैडलबर्ग यूनिवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर के रुप में रामलीला के बारे में शिक्षण कर चुके हैं।

उन्होंने बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी “द रामलीला आफ रामनगर : ए स्टडी इन टेक्ष्ट, कन्टेक्ष्ट एण्ड परफार्मेन्स” विषय पर शोध किया है। शोध के दौरान इन्होंने शोध-विषय सम्बन्धित अनेक रिसर्च पेपर प्रकाशित किये हैं। इसी दौरान इन्होंने युनिवर्सिटी आफ नार्थ करौलीना, अमेरिका में “भारत में राम कथा” विषय पर आनलाइन व्याख्यान दिया।
जर्मनी से आमंत्रण मिलने पर महाविद्यालय के प्रबंधक लच्छिराम यादव, उपप्रबंधक रविन्द्र यादव, प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारियों ने डॉ धर्मेंद्र यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Views: 18









