उत्कृष्ट कार्य हेतु महिला अधिकारियों को डीएम ने किया सम्मानित 

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बैंक में कार्यरत महिला स्टाफ सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय  की प्राचार्य बिनीता सिंह रहीं। 


       जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और उनके सतत विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

       बैंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिला अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने सभी महिला अधिकारियों को बधाई देते हुए बैंक में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार एवं राजदेव कुमार सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।

………………………………..

Views: 108

Advertisements

Leave a Reply