शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’

गाजीपुर। “गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी” द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अहर्निष योगदान देने वाले शिक्षक डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ को “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा‌।


         उल्लेखनीय है कि जनपद के भांवरकोल निवासी गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ वर्ष 1976 से 2017 तक शहीद स्मारक इण्टर कॉलेज, नन्दगंज में प्रवक्ता के साथ साथ सफल लेखक, कवि और तीन दशक तक कुशल पत्रकार भी रहे हैं। एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि एकेडमी के 10 वर्ष संपन्न होने पर इस आयोजन को दिनांक 06 सितंबर दिन रविवार) को सुबह नौ बजे से गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में वैश्विक पहचान बना चुके विश्व के लगभग 15 देशों में संगीत की शिक्षा दे रहे प्रसिद्ध सितार वादक पं. देवब्रत मिश्रा एवं लोक कलाकार राम अलम सिंह ‘मधुर’ द्वारा शास्त्रीय तथा लोक संगीत की स्वरलहरी श्रोताओं को सरोवार करेगी।

Views: 0


Leave a Reply