वृद्ध की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में बीती रात, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सत्तर वर्षीय वृद्ध की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि मृतक जयकरण राम रविवार की रात घर पर खाना खाकर अपने पम्पिंग सेट पर सोने चले गये थे। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने उन्हें वहां रक्तरंजित अवस्था में पाया। रात में उनकी हत्या कब और क्यों की गयी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामवासियों की भीड़ जूट गयी। जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। जयकरण राम का बड़ा पुत्र लाल बहादुर विदेश में काम करता है और इन दिनों घर आया है। वहीं छोटा पुत्र जंग बहादुर दिल्ली रोडवेज में कार्यरत है। हत्या की सूचना पर मरदह थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन में जूट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं है। परिजनों की तहरीर तथा साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Views: 7








