राष्‍ट्रीय बालीबाल चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन

गाजीपुर। राजस्थान के जयपुर में 7 से 13  जनवरी तक होने वाले सीनियर राष्ट्रीय  बालीबाल चैंपियनशिप के लिए जिले के शेरपुर कला निवासी शिवम उपाध्याय व शेरपुर खुर्द गांव के रूपेश यादव पुत्र राजाराम यादव चयनित किए गए हैं। कोच नवीन कुमार उपाध्याय ने बताया कि   टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 28 दिसम्बर को    चयन प्रतियोगिता में दोनो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उसी आधार पर इनका चयन मध्य प्रदेश की टीम में हुआ। दोनों खिलाड़ी जयपुर (राजस्थान)  में आयोजित   सीनियर राष्ट्रीय बालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 


     जिला बालीबाल संघ सहित जनपद के खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। इससे पहले  शिवम उपाध्याय व रूपेश यादव कई बार सीनियर नेशनल खेल चुके हैं। शिवम  उपाध्याय  इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं। शेरपुर बालीबाल खेल के संरक्षक हरिहर राय, डा. राधेश्याम राय, नवीन राय, मनोज राय, पंकज राय, अश्विनी राय, अमृत राय, बुच्चू उपाध्याय ,सिंटू राय , मोहन यादव, सुभाष यादव,अवधेश यादव  आदि ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Views: 14

Advertisements

Leave a Reply