हस्तकला कृतियों की प्रदर्शनी एवं बाल मेले में दिव्यागं बच्चों ने बिखेरी छटा
गाजीपुर। पवहारी अंध एवं मूक बधिर विद्यालय स्टेशन रोड गाज़ीपुर के छात्रों द्वारा निर्मित हस्तकला कृतियों की प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन सम्पन्न हुआ।
पवहारी स्मृति परिषद,गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव ने छात्रों की प्रतिभा तथा उनके द्वारा निर्मित कृतियों की प्रशंसा करते हुए संस्था जुड़े अध्यापकों,छात्रों,अभिभावकों एवं कर्मचारियों की ध्येय निष्ठा की सराहना की। उन्होंने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों द्वारा निर्मित स्वादिष्ट व्यंजन का भी रसास्वादन किया।
इस अवसर पर साहित्यकार डाॅ.व्यासमुनि राय, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर, डाॅ.विवेकी राय स्मृति न्यास की अध्यक्ष डाॅ.विनीता राय, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मल्लिका बेगम, सौम्या सिंह, मृगेन्द्र कुमार राय, धर्मेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन पवहारी स्मृति परिषद की संस्थापक डाॅ.शकुन्तला राय ने किया।.
Views: 13








