पद्मकुंज फाउंडेशन ने किया “यथार्थ गीता” का वितरण

गाजीपुर। पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने शहर के चन्दन नगर कालोनी में “यथार्थ गीता” वितरण संकल्प का शुभारंभ किया। इस फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार, भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर के साथ फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी प्रमोद राय ने भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय से मुलाकात कर उन्हें तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा को ससम्मान यथार्थ गीता भेंट किया।


        इस अवसर पर कृष्ण विहारी राय  ने फाउंडेशन द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुई यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि धर्म मनुष्य के कर्म को शक्ति प्रदान करता है। गीता का एक एक श्लोक आज के परिवेश मे पुरी तरह प्रासंगिक है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी विवेक राय ने बताया कि पूरे प्रदेश के प्रत्येक घरों में गीता की उपस्थिति हो। इस बड़े लक्ष्य को लेकर लगातार गीता का वितरण किया जा रहा है। जिसकी जनमानस में खूब सराहना की जा रही है। गाजीपुर के बाद जल्दी ही अन्य जनपदों मे इस कार्यक्रम की शुरुआत  की जाएगी। इस अवसर पर निखिल राय, अजीत राय, सुनील राय विनीत राय इत्यादि सम्मानित जन मौजूद रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply