रास्ते के विवाद में चली गोली, युवक की मौत 

गाजीपुर। रास्ते में मिट्टी भरने के विवाद में चली गोली में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में लगी है।


       बताया गया कि भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के घटारो गांव में विमलेश चौहान पुत्र शंकर चौहान उम्र 28 वर्ष गुरुवार की सुबह 5.30 बजे घर के सामने रास्ते में मिट्टी डाल रहे थे। विवाद को लेकर मिट्टी डालते समय पिन्टू चौहान व बिट्टू चौहान पुत्रगण इनरु चौहान निवासी घटारो थाना भुड़कुड़ा जनपद गाज़ीपुर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

         इसकी सूचना समय करीब 06.30 बजे थाना भुड़कुड़ा पर प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जूट गयी।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई। उन्होंने सम्बंधित मातहतों को प्रकरण में जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

Views: 14


Leave a Reply