डीएम के विरुद्ध अभद्र भाषा और कमेन्ट करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे
गाजीपुर। जिलाधिकारी गाजीपुर पर यू ट्यूब चैनल के माध्यम से अभद्र भाषा का उपयोग और कमेन्ट करने वाले अभियुक्त को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की लज्जा का अनादर करने तथा उनके विरूद्ध जनपद गाजीपुर में लोक शान्ति भंग करने के आशय से जानबूझकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा इस कमेन्ट के द्वारा धार्मिक भावनाओ को आधार बनाकर लोगों मे उनके विरूद्ध घृणा वैमनस्यता पैदा करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नसीर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी लोहराजोत थाना कोतवाली शहर जनपद गोण्डा हाल पता अशोक सिंह का मकान काशीराम आवास बडी बाग चुंगी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को दिनांक सात जून को फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से समय करीब 22.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षक अभिराज सरोज, मुख्य आरक्षी हरिगोविन्द दूबे तथा आरक्षी रंजीत कुमार थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 7









