उधारी का पैसा चुकाने से बचने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सिउरा बहादुरगंज में दो जून को डबलू राम पुत्र स्व. चन्द्रजीत राम की हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को करीब 06.30 बजे राकेश यादव सिउरा बहादुरगंज के ईंट भठ्ठे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बघारी (चाकू) ईंट भट्ठे के पास झाड़ी से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक पुत्र कमला प्रसाद निवासी कन्हौरा खुर्द थाना बरेसर जनपद गाजीपुर तथा अभियुक्ता ऊषा देवी उर्फ तारा पत्नी स्व. डब्लू राम निवासिनी ग्राम इसहाकपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ हालपता ग्राम बस्ती बहरवार थाना हलधरपुर रही।
पूछताछ में अभियुक्ता/ मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि वह अभियुक्त अभिषेक कुमार से प्यार करती थी तथा उसी के साथ रहना चाहती थी। इसके अतिरिक्त उसने समूह से काफी पैसे लाखो रुपये उधार लिए थे जिसे वह चूकाना नही चाहती थी। उसके प्रेमी ने उसे बताया कि समहू द्वारा लिये गये पैसे यदि पत्नी या पत्नी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो पैसा वापस नही करना पड़ता है। इसलिए दोनों ने मिलकर डब्लू राम की हत्या की योजना बनायी। जिससे डब्लू के मरने के बाद अभियुक्ता ऊषा को समूह का पैसा भी नही जमा करना पड़ेगा और पति के मरने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ आराम से रह सकती है। योजनानुसार दिनांक 2/03 जून की रात्रि में दोनों ने मिलकर डब्लू राम की बघारी (चाकू) से हत्या कर चाकू को झाडी में छुपा दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 19









