ससमारोह मनायी गयी बाबू सूर्यनाथ सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि

गाजीपुर। अखिल भारतीय अनएडेड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय एसोसिएशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव तथा ओम जी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन जखनियां के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार सिंह के पिता स्व. बाबू सूर्यनाथ सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि रविवार को ओमजी पीजी कॉलेज गौरा में ससमारोह सम्पन्न हुई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत लोगों ने श्रद्धा भाव से अन्न प्रसाद ग्रहण किया।


     श्रद्धांजलि सभा में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों व शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविदों और उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन से जुड़े लोगों का जमावड़ा दिन भर लगा रहा। श्रद्धांजलि सभा में आये लोगों ने स्व. बाबू सूर्यनाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

      वक्ताओं ने स्व. सूर्यनाथ सिंह को याद करते हुए उनके सामाजिक योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि परोपकार को अपनी जिंदगी का लक्ष्य बनाकर जीवन जीने वाले बाबू सूर्यनाथ सिंह गरीबों के हितैषी रहे। वह अपने जीवनकाल में असहायों व जरूरतमंदों की सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहे। उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके बड़े सुपुत्र डॉ. मनोज कुमार सिंह ओम जी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन जखनियां के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में जरूरतमंदों व असहायों की सेवा के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं।         श्रद्धांजलि सभा में उनके छोटे सुपुत्र अमित कुमार सिंह, पौत्र शास्वत सिंह ओम, शिवांस तथा अन्य परिजनों सहित, आगन्तुक कालेजों के प्रबन्धक व शिक्षा जगत से जुड़े लोगों सहित पत्रकार, राजनीतिज्ञ, गणमान्यजन तथा शुभेच्छुजन उपस्थित रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply