शान्ति व्यवस्था हेतु दस लोगों का चालान
गाज़ीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण हेतु तथा शान्ति व्यवस्था में बाधक बनने के आरोप में दस अभियुक्तों का शनिवार को चालान कर दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आपसी वाद विवार पर अमादा फौजदारी सम्बंधी विवाद से सम्बंधित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 10 अभियुक्तों का चालान किया गया। चालान हुए अभियुक्तों में सत्येन्द्र साहनी पुत्र रणजीत साहनी, अभिषेक राय पुत्र रामसुन्दर राय, सत्यम राय पुत्र रामसुन्दर राय, धीरज राय पुत्र ओमप्रकाश राय, अजय राय पुत्र स्व. दिनबन्धु राय व संजीव राय पुत्र अरविन्द राय निवासीगण ग्राम सिउरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर और अमित सिंह पुत्र दुर्ग विजय सिंह, मिथिलेश सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह, अवनिश सिंह पुत्र अवधेश सिंह तथा अंकित सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी गण ग्राम मिर्जापुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर रहे।
गिफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला तथा आरक्षी मजीज हसन शामिल रहे।
Views: 103