अवैध गांजे व मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने रविवार को रायल इनफील्ड मोटरसाइकिल व दो किलो अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है।


       अपराधियों के  विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व तलाश वाँछित के दौरान सौना पुलिया से रात करीब नौ बजे अभियुक्त गोविन्द यादव उर्फ गोलू पुत्र फूलचन्द यादव निवासी रज्जकपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से दो किलो अवैध गाँजा व रायल इनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

          गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय, आरक्षीगण आकाश सिंह, रिंकू कुमार, अनूप पाठक व रवि सरोज शामिल रहे।

Views: 7


Leave a Reply