पंचांग व राशिफल – 5 मई 2019

पंचांग
वार-रविवार
माह- वैशाख
तिथि – प्रतिपदा – 28:00:22 तक
पक्ष- शुक्ल
करण- किन्स्तुघ्ना – 16:11:56 तक,
बव – 28:00:22 तक
नक्षत्र -भरणी – 16:25:16 तक
सूर्योदय 05:37:40
सूर्यास्त 18:58:30
चंद्रोदय 06:00:00
चंद्रास्त 19:23:59
सूर्य राशि-मेष
चंद्र राशि -मेष


शुभ मुहूर्त-
अभिजित मुहूर्त 11:51 से 12:44 तक
अमृत काल 11:30 से 13:08 तक

अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल 17:18:24 से 18:58:30 तक

राशिफल
मेष
दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। समय पर कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार व यात्रा के योग हैं।

वृषभ
प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। आवश्यक कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद फिर उभर सकते है।

मिथुन
सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।

कर्क
जो कहें, उसे पूरा भी करें। आलस्य से आप पीछे छूट जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

सिंह
अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

कन्या
पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दुसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

धनु
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में गलत मार्ग पर न जायें। मोज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने विवेक से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

मकर
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।

कुंभ
भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा।

मीन
व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास बनाये रखें, समय आप के अनुकूल होगा।

Views: 95

Advertisements

Leave a Reply