लोकसभा चुनाव ! भाजपा की उम्मीदवारों की सूची में गोरखपुर से रविकिशन बने प्रत्याशी

नई दिल्ली,15 अप्रैल 2019। भाजपा की प्रत्याशियों की नवीन सूची आज जारी की है। भाजपा ने पूर्वांचल की सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट से रवि किशन को अपना प्रत्याशी बनाया है।
इसी क्रम में देवरिया लोकसभा सीट से सांसद शरद त्रिपाठी के पिता रमापति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, अंबेडकर नगर से मुक्त बिहारी, संत करीब नगर से प्रवीण निषाद, जौनपुर से केपी सिंह और भदोही से रामेश बिंद को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply