तमंचा-कारतूस के साथ एक धराया

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),07अप्रैल 2019। बिरनो थाना पुलिस ने आज सबेरे क्षेत्र के बद्धुपुर निवासी अंकुश यादव 24 वर्ष को वद्धुपुर नहर पुलिया से मय असलहा उस.समत्र गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी अपराथिक घटना को अंजाम देने निकला था।
थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि आज अलसुबह मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बद्धुपुर पुलिया के पास तमंचा लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकला है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपित युवक को थर दबोचा और उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए जेल भेंज दिया।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply