झटका! सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

बलिया (उत्तर पदेश्र),28 मार्च 2019। प्रदेश की योगी सरकार में सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पुत्र व पार्टी महासचिव अरुण राजभर ने आज एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ महामंथन जारी है। आगे की रणनीति पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लोकसभा वार कार्यकर्ताओं से समीक्षा करने में जुटी है। प्रदेश के 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी है, जिसका खुलासा शीघ्र किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दल में हर पहलुओं पर समीक्षा चल रही है और प्रत्याशी की सूची को अंतिम रूप देने के बाद इसे जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply