पूर्व सांसद कम्युनिस्ट नेता पंचतत्व में विलीन

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),19 मार्च 2019। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव व जिले के पूर्व सांसद कामरेड विश्वनाथ शास्त्री का इलाज के दौरान लखनऊ के चिकित्सालय में कल सबेरे हुए निधन पर जनपद में शोक की लहर छा खयी। उनका पार्थिव शरीर कल शाम उनके पैतृक गांव असांव पहुंचा था। आज उनका शव उनके गांव से जिला मुख्यालय पर स्थित भाकपा कार्यालय भारद्वाज भवन लंका पर लोगों के दर्शनार्थ रखा गया।
गाजीपुर के सांसद व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि गाजीपुर में किसानों तथा मजदूर हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले नेता के रूप मे आप सदैव जाने जाते रहेंगे। श्री सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर के पिछडे़पन तथा यहाँ के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुडी समस्याओं के निराकरण के लिए भी वह संघर्ष करते रहे थे। उनके निधन से गाजीपुर मे एक सच्चे किसानों मजदूरों के नेता कि अपूरणीय क्षति हुई है। मैं उनकी पुण्य स्मृति को नमन करता हूँ। भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भी पूर्व सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों,गरिबों तथा किसानों ने आज अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्रीजी की अंतिम यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह,मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व सभासद अजय राय दारा, अजय कुशवाहा, अजय पांडेय, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह व जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव,अमिताभ अनिल दूबे, विजय कुमार, उमाशंकर कुशवाहा,शिवगतुल्लाह अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव,रामधारी यादव, विनोद अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,अजय कुशवाहा, अजय राय, अमित मोहन पांडेय,चंदन कुमार सपा नेता राम अवतार शर्मा, अनिल चौथरी हजारों लोगों की सहित काफी संख्या में गणमान्यजन व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। श्मशानघाट पर उपस्थित लोगों के मध्य दाह संस्कार पूर्ण हुआ।मुखाग्नि उनके पुत्र आलोक कुमार सिंह ने दी।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply