मनोहर पर्र‍िकर ! पंचतत्‍व में विलीन

पणजी (गोवा),18 मार्च 2019। मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर आज शाम छह बजे पंचतत्‍व में विलीन हो गया। शाम 4 बजे आरम्भ हुई मनोहर पर्रि‍कर की अंतिम यात्रा में राजधानी पणजी की सड़कों पर अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।शाम 5 बजे उनका शव अंतिम संस्‍कार के लिए एसएजी ग्रांउड पर लाया गया।
बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेकों नेताओं ने उनके पार्थि‍व शरीर पर पुष्‍पांजलि अर्प‍ित की।
मनोहर प‍र्रि‍कर के दोनों पुत्रों ने एसएजी ग्राउंड पर अंतिम संस्‍कार की सारी रस्‍में पूरी की। राजकीय सम्मान के साथ वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच उनके पार्थ‍िव शव को उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्‍नि‍ दी।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply