चार दिनों से गायब सुनील का शव नहर से बरामद

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),14 मार्च 2019।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर उचौरी गांव के समीप आज दोपहर नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीयजनों की भीड़ लग गयी। मृत युवक की पहचान सुनील यादव 38 वर्ष पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी कुंवरपुर थाना नन्दगंज के रुप में हुई।
बताते चलें कि मृतक सुनील वाराणसी से ट्रक पर माल लादकर मंगलवार को सादात के लिए निकला था परन्तु वह सादात नहीं पहुंचा। दूसरे दिन बुधवार की सुबह उसका ट्रक लावारिस हाल में बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर बाजार में पाया गया और सुनील का कोई पता नहीं था।
शादियाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज हत्या के रहस्यों का पर्दाफाश करने में जूट गयी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है,शीघ्र ही सारी गुत्थी सुलझा ली जायेगी।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply