पंचांग व राशिफल 08 मार्च 2019

पंचांग
तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया 25.34 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र 23.15 तक
करण बालव करण 12.38 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शुक्रवार
योग शुभ योग 16.27 तक
सूर्योदय 06.43
सूर्यास्त 18.21
चन्द्रमा मीन राशि में दिन रात
राहुकाल प्रात: 10.30 से 12.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 30 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.08 से 12.55 तक


राशिफल
मेष
प्रणय संबंधो में मजबूती आयगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पेसों का लेनदेन आसानी करें।

वृषभ
सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदले परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मिथुन
आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आलसी रवय्ये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के शेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल दाई है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कर्क
अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्य स्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटो के चलते जरूरी कार्यो में रूकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

सिंह
पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुवात करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या
जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं दुसरो को मोका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मोज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्तों को प्रभावित करेंगे।

धनु
लंबे समय से चली आ रही व्यापरिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहा है। कर्ज से मुक्ति संभव है।

मकर
भवन भूमि सबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवन शेली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

कुम्भ
व्यापार विस्तार का मन बना रहे है, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहा है, धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे ह.ै अपने ईष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

मीन
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य शेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply