शहीदों के परिजनों हेतु सौंपी धनराशि

गाजीपुर,28 फरवरी 2019। पुलवामा में आतंकियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर गत दिनों किए गए आत्मघाती हमले में शहीद सैनिकों के सहयोग हेतु इक्कीस हजार पांंच सौ रुपये का ड्राफ्ट आज अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
बताते चलें कि हंसराजपुर बाजार में बाजारवासियों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कैंडिल मार्च निकालकर तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतलादहन कर लोगों ने शहीद सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि पेश की थी। बाजारवासियों ने शहीदों के सहयोगार्थ चन्दा एकत्र करने का निर्णय लिया था। चन्दा एकत्र करने में ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता, राम प्रकाश सिंह,प्रकाश गुप्ता, रामजी गुप्ता, शेषावतार सिंह, विजय बहादुर सिंह, विश्वजीत सिंह, अनुपम सिंह, विशाल सिंह आदि लोग प्रमुख रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply