मारफीन ! तीन करोड़ की मारफीन संग  एक गिरफ्तार

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) 24 फरवरी 2019। जिले के मसौली थाना पुलिस ने आज बांसा मोड़ के पास से एक तस्कर को एक किलोग्राम मारफीन संग गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार के अनुसार ग्राम बांसा मोड़ के निकट थाना सफदरगंज ग्राम चैखण्डी निवासी मोहम्मद इरशाद की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किग्रा मारफीन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मारफीन का मूल्य तीन करोड़ रूपये बताया गया है।
एसपी ने बताया कि मोहम्मद इरशाद इसे जैदपुर बेचने जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply