स्काउट गाइड! सम्पन्न हुआ पांंच दिवसीय शिविर

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),20 फरवरी 2019 । ओम मां आदिशक्ति पब्लिक स्कूल देवा दुल्लहपुर तथा ओम मां आदि शक्ति केवी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन इनामीपुर दुल्लहपुर का पांंच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन के अवसर पर आज शिविरार्थियो में देश के प्रति अपने जज्बे का इजहार किया। विभिन्न ग्रुपों के शिविरार्थियों ने अपने ग्रुप का नाम कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के नाम पर रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। निरीक्षण मंडल ने शिविरों का अवलोकन करते हुए ग्रुप प्रमुखों से जानकारी ली।
तदोपरांत समापन समारोह में कश्मीर के पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को दुनिया का नासूर बताया। कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता बल्कि बेगुनाहों का खून बहाना ही उनका वसूल होता है। उनका मकसद अपनी मनमानी कर बेरोजगार युवकों को दहशतगर्दी का पाठ पढ़ाना और दुनिया कोअस्थिर करना है। इसी क्रम में शिविर के प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा0संजय कुमार राय,सत्यदेव मौर्य, जगजीवन राम,अरूण राय,डाक्टर शिवाजी वर्मा, आनंद राय,नीरज राय,सूरज राय,अमरचंद पाण्डेय, संजय चौबे आदि उपस्थित रहे । समारोह की अध्यक्षता चंद्रिका शर्मा, संचालन प्रशिक्षक गोवर्धन प्रसाद गुप्ता व अमृता चौहान तथा आभार ज्ञापन प्रबंधक शारदा नंद राय ने किया।


<strong>रिपोर्ट - गौरीशंकर पाण्डेय </strong>

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply