हादसा ! विद्युत करेंट की चपेट में आकर टावर पर चढा़ इंजीनियर झुलसा,हुई मौत

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश),15 फरवरी 2019। विद्युत हाइटेंशन के तार की चपेट में आने से आज संध्या एक इंजीनियर की मौत हो गयी। यह हादसा जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां गाँव में लगे एयरटेल के टावर पर जीपीएस लगा कर उतरते समय इंजीनियर पन्नालाल 28 वर्ष के साथ घटा। टावर से उतरते समय वह नजदीक से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की जद में आकर झुलसकर टावर से नीचे गिर गये।उनके साथ के सहकर्मी की आवाज पर आस पास के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे। लोग उन्हें चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसी बीच उनकी मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष
सुहवल राजू कुमार मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि मृतक पन्नालाल पुत्र गंगाराम गोंडा जनपद के बाकेंपुरवा के निवासी थे। इलाकाई पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply