तीन शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

ग़ाज़ीपुर(उत्तर प्रदेश),11फरवरी 2019। शराब तस्करों के विरुद्ध रेवतीपुर थाना पुलिस ने कल ईंट भठ्ठे पर घेराबंदी कर तीन अन्तरजनपदीय तस्करों को मय शराब गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर क्षेत्र के नवली गाँव स्थित एक ईंट भठ्ठे से तीन शराब तस्करोंं को 20 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान
वीरेन्द्र यादव निवासी डोहला, धर्मेंद्र यादव निवासी उसियां व मोहित राम निवासी नवली के रुप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उन्हें जेल भेंज दिया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply