जहरीली शराब ! मरनेवालों की संख्या 70 पहुंची

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश),09 फरवरी 2019। जहरीली शराब पीने से हरिद्वार और सहारनपुर जिलों में मृतकों की संख्या आज 70 तक जा पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बालूपुर और उसके समीपवर्ती गांवों में 24 लोगों की मौत हुई है,जबकि बृहस्पतिवार को बालूपुर से जहरीली शराब पीकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित अपने घर पहुंचे 46 लोगों की भी मौत हो गई।

अधंिकारियों ने बताया कि इनमें से 35 मौतें सहानपुर जिले में ही हुई हैं। वहीं 11 अन्य लोगों को इलाज के लिए सहारनपुर से मेरठ भेजा गया था जहां उनकी मौत हो गई।
अब मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा की जांच की जा रही है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply