सदन में बेहोश सपा विधायक अस्पताल में भर्ती

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),05 फरवरी 2019। विधान मंडल का बजट सत्र जहां आज सपा बसपा सदस्यों के चलते हंगामे की भेट चढ़ गया, वहीं वेल में नारा लगा रहे गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक सुभाष पासी बेहोश हो गए। आननफानन में उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत हो सकती है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply