कामयाबी ! चोरी की ग्यारह बाइकों संग तीन वाहनचोर चढ़े पुलिस के हत्थे
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),31 जनवरी 2019। अपराध व अपराधियों की धर पकड़ में लगी कोतवाली पुलिस तथा क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को चोरी की बाइकों संग गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप दुबे आज पत्र प्रतिनिधियों को दी।
उन्होंने बताया कि मुखबीर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्या और क्राइम ब्रांच टीम ने गाजीपुर घाट तिराहे से चोरी की बाइक संग तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को आज अलसुबह पौने चार बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ग्यारह बाइक बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित यादव उर्फ शेरू पुत्र अखिलेश यादव निवासी साह मुहम्मदपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, लक्ष्मण यादव उर्फ लच्छू पुत्र इन्द्रदेव यादव निवासी कौवावारी बीकापुर थाना कोतवाली और आशुतोष यादव उर्फ छोटू पुत्र नरसिंह यादव निवासी हसनपुरा थाना बिरनों बताया। गिरफ्तार अभियुक्त गाजीपुर मऊ और बलिया से वाहन चोरी कर बिहार में बेचते थे। फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों में अजय यादव उर्फ तहसील पुत्र चंद्रमा यादव निवासी कौवावारी बीकापुर थाना कोतवाली, रामनिवास कुशवाहा निवासी यादव मोड़ कस्बा जंगीपुर थाना जंगीपुर और मिन्नर राजभर निवासी यादव मोड़ कस्बा जंगीपुर थाना जंगीपुर हैं।
पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में लगी है।
Views: 10







