संदिग्ध ! फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 20 जनवरी 2019। मछरेहटा थाना क्षेत्र के आदिलपुर गांव निवासी अरुण कुमार 22 वर्ष पुत्र सोबरन का शव पेड़ से लटकता पाये जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार वह कल दोपहर
सुसुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में गांव के बाहर बाग में पेड़ पर उसका शव गमछे के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।
मृतक के परिजन इस घटना से स्वयं हतप्रभ है और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply