अखिलेश और मायावती दोनों ‘धोखेबाज’

बलिया (उत्तर प्रदेश),19 जनवरी 2019। जिले के सहतवार कस्बे के एक समारोह में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों को ‘धोखेबाज’ बताया। शिवपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सपा—बसपा गठबंधन ‘बेमेल’ है। अखिलेश और मायावती भरोसेमंद नहीं बल्कि ‘धोखेबाज’ हैं। दोनों ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने 1993 में सपा के साथ मिलकर सरकार बनायी और फिर 17 माह बाद ही मुलायम यादव को धोखा दे दिया था।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सपा में विघटन हो परन्तु चुगलखोरों व चापलूसों ने विघटन करा दिया। बड़े भाई रामगोपाल यादव पर सपा को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए शिवपाल ने कहा कि रामगोपाल यादव के कारण ही सपा की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बुरी स्थिति हुई थी।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply