लोकसभा चुनाव ! गठजोड़ – दो से भले तीन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),16 जनवरी 2019। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके कार्यालय में भेंट की।
बताया जा रहा है कि सपा बसपा गठबंधन में सम्मानजनक स्थान पाने के लिये यह भेंट हुई थी और दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में बात हुई। सपा बसपा गठबंधन में रालोद को दो सीटें देने की बात ही है लेकिन रालोद इससे ज्यादा सीटों की मांग कर रही है।
सपा कार्यालय में मुलाकात के बाद रालोद उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि अखिलेश से अच्छी वार्ता हुई है, जल्द ही निर्णय के बारे में बताया जायेगा।’


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply