प्रोजेक्ट मिलन ! परिवार परामर्श केंद्र के सराहनीय प्रयास
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),05 जनवरी 2019। पुलिस विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट मिलन” के अंतर्गत संचालित परिवार परामर्श केंद्र के जरिए पारिवारिक जीवन व टूटते रिश्ते को बचाने के उद्देश्य से सराहनीय कार्य किया जा रहा है।महिला प्रकोष्ठ में मुख्य आरक्षी रंभा सिंह,राजप्रिया व स्मिता के साथ ही साथ परिवार परामर्श केंद्र के सम्मानित जनों के प्रयास से परिवार परामर्श केंद्र ने पति पत्नी के मध्य बढ़ते मनमुटाव को दूर कर सुलह समझौते के आधार पर परिवारों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2018 में जनपद में कुल 881 मामले परिवार परामर्श केंद्र में पंजीकृत किए गए। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए पति पत्नी को अपने सम्मुख उपस्थित कराते हुए काउंसलिंग के जरिए उनके मतभेदों को दूर कर उन्हें समझा बुझाकर एक साथ मिलाने का कार्य किया गया। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा प्राप्त 383 मामलों में सफलता पाई गयी तो वहीं 109 प्रकरण पर समझौता कराते हुए पति पत्नी के संबंधों की दरार पाटकर उनका पारिवारिक जीवन सफल बनाया गया। उपरोक्त दम्पति आज सुख पूर्वक अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी प्रकार पति पत्नी के किसी भी प्रकार राजी न होने पर 17 प्रकरण पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गयी, जबकि 231 प्रकरण अभी विचाराधीन हैं।
Views: 9








