तस्करी ! गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 27 दिसम्बर 2018। सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज गाजीपुर घाट तिराहा से एक शातिर अपराधी व गांजा के सप्लायर को अवैध भारी मात्रा में गांजे व 15 बोर तमंचा कारतूस,नगदी और एक बिना नंबर की हीरो सुपर स्प्लेंडर गाड़ी संग गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप दुबे ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य अपनी पुलिस टीम के साथ गाजीपुर घाट क्षेत्र में मौजूद थे, तभी बजरिये मुखबिर सूचना मिली कि बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर एक गांजा तस्कर निकलने वाला है। सूचना पर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य अपनी पुलिस टीम के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 23 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, 12 बोर तमंचा व कारतूस तथा 15711 रुपए नगर प्राप्त हुआ। गिरफ्तार अपराधी की पहचान विकास गोस्वामी पुत्र मनु गोस्वामी निवासी ब्रह्मपुर बक्सर बिहार के रूप में हुई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के अतिरिक्त उपनिरीक्षक जयशंकर तिवारी,विनय सिंह, राजेश बहादुर सिंह तथा हेड कांस्टेबल हरी किशन प्रजापति व राजेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार,राकेश सिंह, शिवजी राय व अमरजीत यादव रहे।पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply