शिलान्यास ! विधायक निधि से बनेगा अधिवक्ता सभागार
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),12 दिसम्बर 2018। अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनकी बुनियादी जरूरतों को लेकर हम और हमारी सरकार सदैव तत्पर है।
उक्त वक्तव्य एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने आज विधायक निधि द्वारा पूर्व प्रस्तावित अधिवक्ता सभागार के शिलान्यास के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगे भी लाइब्रेरी तथा अन्य जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।
शिलान्यास के दौरान रामपूजन सिंह,नगीना सिंह,सुरेश सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय तथा संचालन जयसूर्य भट्ट ने किया।
Views: 4
Advertisements









